आईआरएस रिसर्च में माय एफएम राजस्थान में पहले नंबर पर

BY — August 25, 2012

उदयपुर। एफएम रेडियो स्टेशन में 94.3 माय एफएम आईआरएस रिसर्च में राजस्था न में प्रथम नंबर पर घोषित हुआ है। माय एफएम की रेटिंग दूसरे रेडियो स्टेशनों के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं।

स्‍टेशन हेड देवेन्द्र पाठक ने बताया कि सबसे ज्यादा लोग हमें सुनते ही नहीं, बल्कि माय एफएम राजस्थान के सबसे ज्यादा शहरों को कवर भी करता है। उदयपुर के अलावा माय एफएम के स्टेशंस कोटा, जोधपुर, जयपुर और अजमेर में भी मौजूद है। इन सभी शहरों में माय एफएम की बादशाहत बरकरार है। इसके आलावा शहर और देश दुनिया की जानकारी, म्युज़िक और  मनोरंजन जगत की खबरें देने के मामले में भी माय एफएम का कोई सानी नहीं है। इसी सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए माय एफएम अपने सभी विज्ञापनदाताओं  और श्रोताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है। माय एफएम का वादा है कि हम आपको हमेशा नवीनता का अहसास दिलाते रहेंगे और दिल से जीने के नए नए गुर बताते रहेंगे तो जल्दी ट्यून इन करें 94.3 माय एफएम, जियो दिल से।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *