बच्चों ने देखा हेल्थ वंडरलैंड

BY — August 29, 2012

एमडीएस का शैक्षणिक भ्रमण

udaipur. आखों देखा और कानों द्वारा सुना, दोनो ही ज्ञान के सशक्त माध्यम हैं जिनसे ज्ञान स्थायी और प्रभावशाली होता है एवं दीर्घकाल तक मानवमन मस्तिष्क में अमिट छाप बनाए रखता है।

इसी के मद्देनजर एमडीएस सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की सेक्टर 3 व प्रताप नगर स्थित शाखा के किड्स वर्ल्डं शाखा के विद्यार्थियों ने आज बडी़ स्थित ‘हेल्थ वंडरलैण्ड’’ का भ्रमण किया। इसमें किड्स वर्ल्ड् की कक्षा प्रीजी/पीएन, नर्सरी, एलकेजी तथा एचकेजी के विद्यार्थी थे। बच्चों ने वहा पर बॉडी के पार्टस के बारे में जानकारी ली। जिसमें किस तरह से कान से सुना जाता है, कैसे नाक काम करती, हृदय कैसे धडकता है तथा अनेक प्रकार के मानव अंगो के बारे में बडी उत्सुकता से जानकारी प्राप्त की।
नन्हे मुन्ने इन सभी बॉडी पाट्र्स को देखकर बडे उत्साहित हो गये। बच्चों ने वहां पोलियो ग्रस्त कई बच्चों को देखा कि किस प्रकार वे पॉलियों की खुराक नही पीने से विकलांग हो गए व किस प्रकार उन्हे कई समस्याओं का समाना करना पडता है। इसी के साथ हेल्थ वंडर लैण्ड के चिकित्सकों ने पोलियोग्रस्त बच्चों के बारे में बताया कि उनका वहा पर किस प्रकार उपचार किया जाता है।
एमडीएस स्कूल के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने बताया किे ‘हेल्थ वंडरलैण्ड‘द्वारा बच्चों को शरीर के अंगो कि कार्यप्रणाली को समझाया जा सकता है जिससे बच्चों को अध्ययन में काफी सुविधा होती है व आसानी से समझ में आ जाता है व हम किस तरह थोडी़ सी सावधानी रखकर अपने अंगों जैसे कान, नाक व हृदय को सुरक्षित रख सकते है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *