Header Banner

कोयला आवंटन पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन 31 को

BY — August 30, 2012

उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा 31 अगस्त को शाम 5 बजे सूरजपोल पुलिस चौकी के पास राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत कोयला आवंटन घोटाले के जिम्मेदार प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह के पुतले पर कालिख पोत कर दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार ने कोयला आवंटन में 1,86,000 करोड़ का घोटाला किया और इसके सीधे जिम्मेदार प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह है। भारतीय जनता पार्टी ने संसद में प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की है और जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाता, तब तक संसद को नहीं चलने दे रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply