युवा मोर्चा ने पुतले पर पोती कालिख

BY — August 31, 2012

पुतले की निकाली शवयात्रा

udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय आह्वान पर आज सूरजपोल स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम पर प्रधानमंत्री के पुतले के मुंह पर कोयले से कालिख पोती।

भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत, किरण जैन, भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया, युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में सूरजपोल पर प्रदर्शन किया गया। मुख्य वक्ता युधिष्ठिर कुमावत ने कहा कि कोयले का 1,86,000 करोड़ का घोटाला देश को शर्मसार करने वाला है। इसकी एकमात्र जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की है। उन्हें  नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
किसने-किसने पोती कालिख
भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, जिला प्रभारी मनोहर चौधरी आदि ने प्रधानमंत्री के पुतले के मुंह पर कोयले से कालिख पोती और पूरा मुंह काला कर दिया।
इन्होंने दिया संबोधन
सभापति रजनी डांगी, भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदडा़, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवीसिंह राठौड, महामंत्री सीताराम डांगी, मण्डल अध्यक्ष शंभू जैन, महामंत्री विष्णु प्रजापत आदि ने संबोधित किया।
पुतला दहन
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने 11 फीट लम्बा मनमोहनसिंह के फोटो का पुतला बनाया। भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने कहा कि यह लम्बाई देश सेवा करने से नहीं भ्रष्टाचार करने से बढी है। 2 जी स्पेक्रटम घोटाला, कोयला घोटाला आदि लाखो करोडों के घोटाले की वजह से इनका कद बढा है। यह घोटाले के जन्मदाता है।
कहां-कहां गये पुतले को लेकर :
कार्यकर्ता पुतले को लेकर सूरजपोल चौराहे पर पहुंचे। फिर वहां से तांगा स्टेण्ड इत्यादि विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुलिस कन्ट्रोल रूम पहुंचा। वहां उसे भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया एवं प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत ने आग के हवाले किया।
ये थे उपस्थित :
युवा मोर्चा के महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी, लवदेव बागडी, हेमन्त दया, पिन्टू प्रजापत, पंकज ठाकुर्डिया, कमलेश प्रजापत, राजेश अग्रवाल, उज्ज्वल जैन, मंयक कोठारी, गजपालसिंह राठौड राजेश स्वर्णकार, जयेश चम्पावत सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन गजेन्द्र भण्डारी ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *