Header Banner

पहली बार पहुंची होली डे स्पेशल का स्वागत

BY — September 1, 2012

udaipur. जयपुर-उदयपुर के बीच शनिवार से शुरू हुई होलीडे स्पेशल ट्रेन का पहले दिन उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी शहर/देहात जिला की ओर से स्वागत किया गया। सैकडों कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के वक्त पुष्प वर्षा कर प्रसन्नता व्यक्त की।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि जयपुर-उदयपुर रेल के तय समय से पूर्व रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर भाजपा देहात/शहर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत है…. स्वागत है… नारे के साथ सिटी स्टेशन को गुंजायमान कर दिया। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष गुणवन्तसिंह झाला ने ट्रेन के चालक दल व गार्ड का माला पहना व देहात महामंत्री रोशनलाल जैन ने पगडी धारण करा स्वागत अभिनन्दन किया।

भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सभापति रजनी डांगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, डॉ. किरण जैन, वरिष्ठ उपा. कुंतीलाल जैन, देहात प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने यात्रियों का स्वागत करते हुए चालक दल का अभिनन्दन किया व नगर विधायक एवं रेलवे अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
ट्रेन के वापस प्रस्थान के समय पुन: ट्रेन पर पुष्पवर्षा की गई, जाने वाले यात्रियों व चालक दल के तिलक लगा स्वागत किया गया। इस अवसर पर गार्ड नारायणलाल मीणा, लोको पायलट विनोद विलफ्रेड, सहायक लोको पायलट, धनराज कटारा का माला पहना व श्रीफल भेंट कर पगडी़ धारण करा अभिनन्दन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply