विद्यापीठ में आमरण अनशन प्रारम्भ

BY — September 3, 2012

कुलप्रमुख एवं संगठन सचिव को पद मुक्त करने की मांग

udaipur. राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व में दिये गये ज्ञापन एवं विद्यापीठ की जमीनों की कथित रूप से दलाली के आरोपी कुलप्रमुख नागर को बर्खास्त करने के आश्वांसन के बावजूद कार्यवाही नहीं होने पर सोमवार सुबह‍ 11 बजे विद्यापीठ के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी संघ के आह्वान पर कुल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन एवं धरना दिया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

साथ ही हीरालाल चौबीसा ने भ्रष्टाहचार में लिप्त कुल प्रशासन के कुलप्रमुख प्रफुल्ल नागर को बर्खास्त करने एवं भंवरलाल गुर्जर को सेवानिवृति के पश्चाचत् पदमुक्त करने हेतु एवं व्यवस्थापिका भंग करने तक आमरण अनशन आरम्भ कर दिया है। इस बीच कुल प्रमुख को बर्खास्त करने की कार्यवाही असफल होने पर डॉ. हेमशंकर दाधीच ने अनवरत आमरण अनशन, धरना प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है।

धरनास्थल पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष बोहरा, कर्मचारी नेता रियाज हुसैन, कौशल नागदा, डॉ. दिलीपसिंह चौहान, धर्मेन्द्र राजौरा, डॉ. बलिदान जैन, अध्यापक परिषद् अध्यक्ष डॉ. एस.के.मिश्रा, डॉ. सी.पी अग्रवाल, डॉ. संजीव राजपूरोहित, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे। आंदोलन में पूर्व छात्र एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. पंकज चौधरी ने सम्मिलित होते हुए समर्थन देने की घोषणा की।
तीनों केम्पस बंद : विद्यापीठ के तीनों केम्पस, केन्द्रीय यूनिट, पंचायतन यूनिट, डबोक एवं सरस्वती यूनिट, माश्रम, उदयपुर पूर्ण रूप बंद रहे एवं सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। हीरालाल चौबीसा के आमरण अनशन पर बैठने के बाद उनके साथ क्रमिक अनशन पर भगवतीलाल सोनी, खेमराज माली, विजय कुमार, महेन्द्र कुमार, ललित, रमेशचन्द्र आदि बैठे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *