कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में बंद कराए कॉलेज

BY — September 4, 2012

सुविवि छात्रसंघ अध्यक्ष बोराणा के नेतृत्व में

udaipur. कोयला ब्लॉक आवंटन को लेकर मंगलवार को सुखाडि़या विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा के नेतृत्व में कॉलेज बंद करवाए गए। बाद में जयपुर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में यहां कॉमर्स कॉलेज के बाहर पुतला भी फूंका गया।

उल्लेखनीय है कि कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग रिपोर्ट में गलत और अवैध ठहराए गए आवंटन को लेकर भाजपा संसद की कार्यवाही बाधित किए है। उधर भाजपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान को लेकर अलग अलग विरोध भी हो रहे हैं। इसी के क्रम में आज एबीवीपी समर्थित छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज बंद करवाए। यूनि‍वर्सिटी मेन गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर रास्ता  रोका गया। सूचना मिलने पर मौके पर प्रतापनगर थानाधिकारी मंजीतसिंह मय जाब्ता पहुंचे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *