Header Banner

इनरव्हील क्लब ने किया पौधरोपण

BY — September 6, 2012

udaipur. वर्षा की कामना हेतु तथा पर्यावरण सुधार हेतु आज चित्रकूटनगर स्थित रसीकलाल माणिकचन्द धारीवाल विद्यालय में इनरव्हील क्लब द्वारा रसीकलाल माणिकचन्द धारीवाल एवं महावीर इन्टरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में 50 वृक्षों का रोपण किया गया।

क्लब अध्यक्ष मधु सूद ने बताया कि डॉ. वी.एस. कावडिय़ा ने किस प्रकार थैली से निकालकर पौधों का रोपण किया जाता है, इस सन्दर्भ में विद्यार्थियों को जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी वृक्षों का रोपण किया। इसमें मुख्यतया नीम, गुलमोहर एवं अशोक के वृक्ष लगाये गये। इस अवसर पर एन.एस. खमेसरा, श्रीमती मधु सूद, श्रीमती शकुन्तला धाकड़, श्रीमती सुन्दरी छतवानी, आर.के. चतुर आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply