इनरव्हील क्लब ने दी 15 छात्राओं की बोर्ड फीस

BY — September 7, 2012

udaipur. इनरव्हील क्लब ने राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय रेजीडेन्सी में 15 प्रतिभावान आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं का बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा कराने में सहयोग प्रदान किया गया।

क्लब अध्यक्ष मधु सूद ने बताया कि इसमें सुन्दरी छतवानी, शीला तलेसरा एवं श्रीमती सोनल खमेसरा का विशेष आर्थिक सहयेाग रहा। सचिव शकुन्तला धाकड़ ने बताया कि इससे पूर्व सर्वप्रथम छात्राओं को इनरव्हील क्लब के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष मधु सूद ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्रीमती चन्द्रप्रभा मोदी, सुषमा गोयल, श्रीमती रीटा महाजन, सोनल खमेसरा, अरूणा जावरिया, सुन्दरी छतवानी, मधु सूद एवं शकुन्तला धाकड़ उपस्थित थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *