Header Banner

‘PIZZA HUT’ जल्‍द ही उदयपुर में भी

BY — September 9, 2012

udaipur. अमेरिका की चेन ऑफ रेस्‍टोरेंट पिज्‍जा हट के स्‍वाद का उदयपुरवासी भी आनंद उठा सकेंगे। जल्‍द ही शुरू होने वाले उदयपुर के ले‍कसिटी मॉल में उदयपुर वासियों को Pizza Hut के स्‍वादिष्‍ट भोजन का आनंद मिलेगा।

आयड़ स्थित आरएसजी ग्रुप के बन रहे Lakecity mall में उदयपुरवासी शीघ्र ही पिज्‍जा हट के लजीज स्‍वाद का आनंद ले सकेंगे। ग्रुप के निदेशक श्‍याम बी. गुप्‍ता ने बताया कि पिज्‍जा हट की विश्‍व भर में 11 हजार से अधिक रेस्‍टोरेंट हैं जिनमें से छह हजार तो सिर्फ अमेरिका में ही हैं। बाकी के 5000 से अधिक रेस्‍टोरेंट करीब 94 देशों में फैले हैं।
पिज्‍जा हट विभिन्‍न तरह के पिज्‍जा तो सर्व करती ही है, साथ ही कुछ साइड डिशेज जैसे गार्लिक ब्रेड, पास्‍ता, सलाद आदि भी सर्व करती है। पिज्‍जा हट में दो तरह से एक डाइनिंग में और दूसरा फ्री होम डिलीवरी के जरिये भोजन सर्व किया जाता है। यहां वेज और नॉन-वेज दोनों तरह की डिश उपलब्‍ध रहेंगी।
आई-पान पिज्‍जा जिसमें एक बॉक्‍स में बढि़या टॉपिंग्‍स के साथ 4 पिज्‍जा आते हैं। इसमें कस्‍टमर अपनी इच्‍छानुसार वेज या नॉनवेज मंगवा सकता है। विदेशों में चल रहे पिज्‍जा हट में वहां के कल्‍चर के अनुसार अधिकतर नॉनवेज डिशेज हैं। इसमें लंच एवं डिनर की भी व्‍यवस्‍था होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply