Header Banner

खुद की गन से लगी गोलियों से जवान की मृत्‍यु

BY — September 12, 2012

udaipur. डबोक थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कांस्टेबल की खुद की सर्विस गन से गोली लगने से मौत हो गई। सुरक्षा कर्मी एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट खड़े होने की जगह वाले क्षेत्र में तैनात था।

बताया गया कि अचानक लोडेड कार्बाइन (बंदूक) का बटन दब जाने से सुरक्षा कर्मी के पेट के ऊपरी हिस्से में काफी गोलियां लग गईं। गंभीर घायल हुए सुरक्षाकर्मी आरडी नागपुरे को उदयपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्‍यु हो गई। बताया गया कि कुछ गोलियां आर पार हो गईं थीं, वहीं कुछ शरीर में ही फंस गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply