Header Banner

अब FS पर चलेंगी गोल्फ कारें

BY — September 13, 2012

गुलाबबाग के लिए भी हुआ ठेका

सालाना करीब 30 लाख से अधिक की आमदनी

udaipur. शहरवासियों और सैलानियों को आने वाले दिनों में फतहसागर किनारे व गुलाबबाग में गोल्फ कार की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

गैराज समिति के अध्य क्ष मनोहरसिंह पंवार ने बताया कि दोनों जगह 6-6 गोल्फ कार संचालित करने की योजना है। शहर के किसी पर्यटन स्थल पर पहली बार शहरवासियों और सैलानियों को यह सुविधा मिल सकेगी। जल्द ही दोनों ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
FS के लिए 3.10 लाख प्रति गोल्फक कार एवं गुलाबबाग के लिए 2.62 लाख प्रति गोल्फल कार की नीलामी हुई है। दोनों जगह 6-6 गोल्फ  कार लगाई जाएंगी। इससे परिषद को सालाना 30 लाख से अधिक की आमदनी होगी। इसके अलावा इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि परिषद अभी फतहसागर किनारे किराए पर साइकिल उपलब्ध करवा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply