Header Banner

आम आदमी की जेब में और किया सुराख

BY — September 13, 2012

डीजल के दामों में वृद्धि, गैस सिलेंडर को किया सीमित
माकपा ने बताया कातिलाना हमला

udaipur. केन्द्र सरकार के डीजल के दामों में 5 रुपए वृद्धि एवं गैस सिलेंडर को एक साल में सीमित कर देने के निर्णय का कड़ा विरोध हुआ है। सरकार के निर्णय के अनुसार प्रतिवर्ष अब एक कनेक्शन पर 6 सिलेंडर मिलेंगे। इससे अधिक सातवें सिलेंडर पर करीब साढे़ तीन सौ रुपए अधिक लगेंगे।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस वृद्धि को आम जनता पर कातिलाना हमला बताते हुए केन्द्र सरकार से मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। जिला सचिव बी. एल. सिंघवी ने कहा कि पहले ही आम आदमी के जीने के लिए जरूरी हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। 70 प्रतिशत जनता की रोटी, कपड़ा, मकान जैसी आवश्य्क जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं, ऐसे में डीजल के दामों में इतनी भारी वृद्धि करना आम जनता पर कातिलाना हमला ही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply