इंजीनियरिंग दिवस पर ‘सनराईज’ में हुए कार्यक्रम

BY — September 15, 2012

udaipur. सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अभियंता दिवस (इंजीनियरिंग डे) पर शनिवार को विविध प्रतियोगिताएं हुई। संस्था के विद्यार्थियों ने काफी उत्सांह से भाग लिया। इससे पूर्व संस्था के प्रबंध निदेशक प्रो. एम. एल. कालरा ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि यूसीसीआई के उपाध्यक्ष विनोद कुमठ ने जीवन में सफल होने के विविध तरीके बताए। साथ ही अपने जीवन की सफलताओं एवं संघर्षों से भी अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में हर अवसर को सुनने और कोई मौका नहीं छोड़ने की सलाह दी। विद्यार्थियों को स्वरोजगार में जुटने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि उद्योगपति रामा फास्फेट के महाप्रबंधक के. पी. सुखांतकर ने निजी व सरकारी क्षेत्रों में सफलता प्राप्ति के विविध आयामों से अवगत कराया। स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में प्रो. कालरा ने धन्यवाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *