Header Banner

ठेकेदारों ने किया काम ठप

BY — September 15, 2012

यूआईटी के विकास कार्य बंद

udaipur. पूर्व में चेतावनी के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर यूआईटी के ठेकेदारों ने शनिवार को शहर में चल रहे सारे कार्य बंद कर दिए। इससे यूआईटी से जुड़े विकास कार्य शनिवार सुबह से ठप हो गए।

यूआईटी कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि खनन कार्य के लिए ठेकेदारों को खान विभाग से शॉर्ट टर्म परमिट (एसटीपी) नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य समस्याओं के कारण भी ठेकेदार परेशान हैं। समस्या समाधान के लिए अधिकारियों का ध्यान दिलाने के बाद भी समस्या समाधान नहीं होने पर ठेकेदारों ने वर्तमान में चल रहे कार्य भी बंद कर दिए। टेंडर प्रक्रिया का ठेकेदारों ने पहले ही बहिष्कार कर रखा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply