Header Banner

गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर

BY — September 16, 2012

udaipur. शहर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर है। बुधवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार जोर-शोर से मनाया जाएगा। कहीं कहीं गणपति महोत्सव मनाने की तैयारियां भी चल रही हैं।

30 वर्ष बाद गणेश चतुर्थी का योग ऐसा आया है जब भगवान गणेशजी के दिन बुधवार को ही गणेश चतुर्थी आई है। गणेश प्रतिमाओं का काम पूर्ण हो चुका है। अब तैयारी है गणपति प्रतिमाओं को ले जाने और स्थापना की। शहर के विभिन्‍न स्‍थानों पर प्रतिमाएं बनाने का काम पूरा कर लिया गया है।
शहर के बोहरा गणेशजी, दूधिया गणेशजी, पाला गणेशजी सहित विभिन्न  मंदिरों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रंगरोगन करके मंदिरों को सजाने की तैयारियां चल रही हैं। सुबह से भक्तों की भीड़ शुरू हो जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply