Header Banner

सहायक लेखाधिकारी कार्यालय पर लगाया ताला

BY — September 19, 2012

यूआईटी में ठेकेदारों की हड़ताल

udaipur हड़ताल पर चल रहे ठेकेदारों ने बुधवार को यूआईटी के सहायक लेखाधिकारी के कमरे पर ताला जड़ दिया। बताया गया कि ठेकेदारों और सहायक लेखाधिकारी एल. एल. कुमावत के बीच बहस भी हुई।

जानकारी के अनुसार बिल पास करने को लेकर बुधवार को कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में ठेकेदार सहायक लेखाधिकारी के कक्ष में पहुंचे। यहां ठेकेदारों और सहायक लेखाधिकारी के मध्य बहस हुई। फिर माहौल गरमा गया। इसी बीच सहायक लेखाधिकारी कमरे से बाहर चले गए। इसी दौरान ठेकेदारों ने उनके कमरे पर ताला जड़ दिया।
धरना : खनन कार्य के लिए शॉर्ट टर्म परमिट नहीं मिलने से हड़ताल पर चल रहे ठेकेदारों ने बुधवार को अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि समस्या समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply