माणिक आर्य आकाशवाणी के उप महानिदेशक

BY — September 20, 2012

udaipur. आकाशवाणी उदयपुर के केन्द्र निदेशक माणिक आर्य को आकाशवाणी महानिदेशालय द्वारा क्षेत्रीय उप महानिदेशक (कार्यक्रम) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें आकाशवाणी उदयपुर में ही पदस्थापित किया गया है। आर्य ने बुधवार को पदभार संभाल लिया।

श्री आर्य भारतीय प्रसारण सेवा (आई.बी.एस.) के वरिष्ठ प्रसारण प्रशासनिक अधिकारी हैं। वे 33 वर्षों से आकाशवाणी के विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। क्षेत्रीय उप महानिदेशक के पद पर आसीन होने वाले राजस्थान में भारतीय प्रसारण सेवा के पहले अधिकारी हैं। सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा राजभाषा ‘हिन्दी’ के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2007 में आर्य को सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। वर्ष 2008 में इस संदर्भ में सूचना प्रसारण मंत्रलय द्वारा चयनित हो कर आठवें विश्व हिन्दी सम्मेलन के कवरेज हेतु न्यूयॉर्क (अमेरिका) भेजा गया। संगीतज्ञ परिवारिक पृष्ठभूमि की वजह से आपने राजस्थानी की लोक कला को बढा़वा देने में अपूर्व योगदान दिया। आर्य प्रख्यात लोक गायिका मांगीबाई के सुपुत्र हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *