Header Banner

आय पर सक्रिय नहीं आरटीडीसी

BY — September 22, 2012

अध्यक्ष रणदीप धनकड़ ने कहा

उदयपुर. आरटीडीसी अध्‍यक्ष रणदीप धनखड़ ने कहा कि निगम को कम हो रही आय चिंता का विषय नहीं है। इस बारे में हम सक्रिय भी नहीं हैं। हमारा उद्देश्‍य यह है कि मेहमानों को अधिक से अधिक सुविधाएं कैसे उपलब्‍ध कराएं।

वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे यहां होटल वैली व्‍यू के उद्घाटन कार्यक्रम में आए थे। शहर की छलकती झीलों पर उन्‍होंने कहा कि निगम के पास कई योजनाएं और हैं, जिन्हें लागू करने का प्रयास किया जाएगा ताकि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सके। जयसमंद झील में भी नौकायन शुरू करने की योजना है। यह योजना सफल रहने के बाद यहां हाउसबोट भी लांच की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply