Header Banner

संगीत महोत्सव सनबर्न 7 अक्टूबर को

BY — September 22, 2012

udaipur. भारत में मनोरंजन, मीडिया और संचार के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी परसेप्ट लिमिटेड की ओर से 7 अक्टूबर को नोएडा में पहले सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

एशिया का नं. 1 और विश्व का नं. 9 (सीएनएन डॉट कॉम) इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) फेस्टिवल सनबर्न नोएडा में तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। विश्व के महान कलाकारों के साथ उच्च उत्साही दर्शकों की उपस्थिति से युक्त एक श्रृंखला के साथ शानदार जीवन शैली उत्सव के अनुभव की पेशकश करने जा रहा है। पहली बार विश्व के नं. 7 सुपरस्टार डीजे, डीजे अफ्रोजैक सनबर्न नोएडा में परफॉर्म करेंगे।
पर्सेप्ट लि. के संयुक्त प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस उन्माद में वृद्धि करने के लिये तथा इस उत्सव में हंगामा खड़ा करने के लिये इजरायल से आ रहा प्रसिद्ध साइ ट्रांस बैंड एस्ट्रल प्रोजेक्शन को पेश किया जायेगा। भारत के नं. 2 डीजे पर्ल अपने सांस रोक देने वाले सेट्स के साथ मंच पर तूफान मचा देंगे। डीजे मैग भारत के नं.1 अर्जुन वागले, ऐश रॉय और मैश भी मंच पर धूम मचा देंगे, जबकि निखिल चिनप्पा इस उत्सव की मेजबानी करेंगे। प्रत्येक सनबर्न की बहुप्रतीक्षित खासियत सनबर्न पोस्ट पार्टी होती है, जो नोएडा में भी प्रमुख उत्सव के तुरंत बाद आयोजित की जायेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply