Header Banner

बच्चों के झगड़े में बढ़ा विवाद

BY — September 24, 2012

udaipur. उदयपुर के मल्ल तलाई इलाके में बच्चों  का विवाद बड़ों तक पहुंचा और बात थाने में मामले दर्ज कराने तक पहुंच गई। अम्बामाता थाने में आपसी मामले दर्ज कराए गए हैं।

जानकारी के अनुसार मल्ल तलाई के कौमी एकता नगर में संप्रदाय विशेष के कुछ बच्चेल बकरों को दौड़ा रहे थे। वाल्मीकि संप्रदाय के बच्चों ने उन्हें  इस तरह दौड़ाने से मना किया लेकिन वे नहीं माने। इस पर वाल्मीकि संप्रदाय के किसी बड़े ने उन्हेंन मना किया। उन्होंने अपने घर जाकर बड़ों को बता दी जिससे बात बढ़ गई और वे भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर एडीएम (सिटी) मो. यासीन पठान, एएसपी (शहर) तेजराजसिंह, अमबामाता थानाधिकारी रडमलसिंह मय पुलिस जाब्ता पहुंचे और समझाईश की। देर शाम तक वहां पुलिस जाब्ता तैनात था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply