Header Banner

दो मंदिर में चोरी

BY — September 24, 2012

udaipur. गोवर्धन विलास थाना स्थित हिरणमगरी सेक्टिर 14 स्थित मंदिर में चोरी में लड्डूगोपाल की मूर्ति सहित दानपेटी तोड़कर अज्ञात चोर चोरी कर गए।

जानकारी के अनुसार सेक्टिर 14 में गोविंद पार्क स्थित अंबामाता मंदिर में चोर ऊपर ग्रिल काटकर अंदर घुसे। चोरों ने दान पेटी से हजारों की नकद राशि, चांदी के छत्र आदि चुरा ली। इसी प्रकार पास ही स्थित महादेव मंदिर से लड्डूगोपाल के मंदिर से भी चार हजार रुपए से अधिक नकदी चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply