Header Banner

वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन

BY — September 24, 2012

udaipur. वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर जातिगत गालियां देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और सुरक्षा की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।

उल्लेलखनीय है कि गत शुक्रवार रात्रि पटेल सर्किल स्थित कच्ची बस्ती‍ निवासी संप्रदाय विशेष के युवक की मारपीट के दौरान हत्या् हो गई थी। पुलिस ने वाल्मीकि समुदाय के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन संप्रदाय विशेष के लोगों ने अगले दिन भी प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सोमवार को वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए संप्रदाय विशेष के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने, जातिगत गालियां देने आदि का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply