Header Banner

कंट्रोल रूम के सामने हवाई फायर

BY — September 25, 2012

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात युवक ने मुंह पर बांध रखा था रुमाल

udaipur. मंगलवार शाम देहलीगेट पुलिस कंट्रोल रूम के सामने अज्ञात युवक हवाई फायर कर फरार हो गया। पुलिस की नाक के नीचे हवाई फायर कर फरार हो जाना पुलिस के लिए मानो चेतावनी सा बन गया है। पुलिस अज्ञात युवक की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे देहलीगेट स्थित न्यू  भोले मिष्ठान के बाहर एक युवक बाइक पर आया। उसने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। प्रत्य्क्षदर्शियों के अनुसार उसने पिस्तौल निकालकर हवाई फायर किया लेकिन उस समय पिस्तौल नहीं चली। इस पर वह वहां से भाग गया। कुछ ही समय बाद वह वापस आया और फायर किया। वहां मौजूद लोगों में एकबारगी घबराहट आ गई। तब तक उक्त युवक फरार हो चुका था।
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा, ASP तेजराजसिंह, DYSP अनंत कुमार, डिप्टी दयानंद सारण, हाथीपोल थानाधिकारी सहित भारी संख्या में जाब्ता पहुंचा। एएसपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply