Header Banner

शहर में पहला रेल जनसाधारण टिकिट केन्द्र शुरू

BY — September 25, 2012

udaipur. रेलवे के शहर में निजी तौर पर दिए गए पहले बुकिंग केन्द्र  का उद्घाटन क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक हरफूलसिंह चौधरी ने मंगलवार को किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस सुविधा से यात्रियों को लाभ मिलेगा वहीं लम्बी कतार से भी मुक्ति मिलेगी।

ठोकर स्थित मांझी की सराय के पास वाली गली, मेहता जी बाडी़ में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल जनसाधारण टिकिट बुकिंग केन्द्र शुरू हुआ। झीलों की नगरी में इस व्यवस्था से काफी राहत मिलेगी। केन्द्र  के प्रबन्धक ए. के. पाण्डेय ने बताया कि रेल जनसाधारण टिकिट बुकिंग केन्द्र के अलावा भविष्य  में जनसाधारण सेवाओं से जुडी़ अन्य सेवाओं का भी विस्तार करेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply