Header Banner

एक अक्टूबर से बदलेगा चिकित्सालयों का समय

BY — September 28, 2012

udaipur. महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय एवं पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय के बहिरंग विभाग (ओपीडी) में रोगियों को देखने का समय एक अक्टूबर से 31 मार्च तक कि अवधि के लिए परिवर्तित हो जायेगा।

सम्बन्धित चिकित्सालयों के अधीक्षकों के अनुसार इस अवधि में सुबह 9 से अपरान्ह 3 बजे तक आउटडोर खुलेंगे। रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिनों आउटडोर का समय सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगा। इससे संबंधित सभी डिस्पें ‍सरियों का समय भी परिवर्तित हो जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply