Header Banner

लाजवाब दिखी नन्हें बच्चों की सोच

BY — September 28, 2012

जिलास्तरीय प्रदर्शनी शुरू

udaipur. वैज्ञानिक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं भविष्य में विज्ञान में नई खोजों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित जिलास्‍तरीय प्रदर्शनी में नन्हें बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गए। नन्हीं  सोच में भी इस कदर कूट कूटकर प्रतिभा भरी हो सकती है, यह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए।

प्रदर्शनी का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में राबाउमावि रेजीडेन्सी मंन हुआ। प्रदर्शनी में सत्र 2010-11 व 2011-12 के प्रतिभावान 225 बालक बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें 10 से 15 वर्ष तक उम्र के तथा कक्षा 6 से 10 में अध्ययनरत बालक-बालिकाएं भाग ले रहे है।

शै. प्र. अधिकारी कमलेन्द्र राणावत ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर रहे संभाग को दस हजार रु. द्वितीय पुरस्कार पॉच हजार रु. तृतीय पुरस्कार तीन हजार रुपए तथा सांत्वना पुरस्कार हेतु दो बालकों को एक-एक हजार रु. प्रोत्साहन स्वरूप दिये जाएंगे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौहान ने की जबकि मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पण्ड्या थे। आरम्भ में स्वागत संस्था प्रधान मधु शर्मा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply