कांग्रेस में ब्लॉक प्रवक्ताओं की नियुक्ति

BY — October 1, 2012

udaipur. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस महासचिव पुखराज पाराशर ने प्रदेश के 384 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। प्रदेश के सभी 400 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जानी है। बाकी बचे प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि उदयपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस (ए) में कृष्ण कुमार हरिवासी और उदयपुर शहर (बी) में किशन सिंह को ब्लॉक प्रवक्ता बनाया गया है।
उदयपुर देहात की ब्लॉक कांग्रेस गोगुन्दा (ए) में सुरेश लौहार, गोगून्दा (बी) में रामसिंह चदाना, झाड़ोल में जसवन्तसिंह झाला, कोटड़ा में नगीन कुमार डामोर, खैरवाड़ा में गणेशलाल मीणा, ऋषभदेव में कल्याण सिंह, गिर्वा में पूरणमल सेन, खेमली में मांगीलाल प्रजापत, मावली में ओमप्रकाश चेचाणी, वल्लभनगर में चांद मोहम्मद मंसूरी, भीण्डर में सुनील कुकड़ा, सराड़ा में नारायणलाल मेघवाल, सलूम्बर में गजेन्द्र कुमार मेहता और लसाडिय़ा में दिनेश कुमार जैन को ब्लॉक प्रवक्ता बनाया गया है।
डूँगरपुर की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डूँगरपुर में उमेश चन्द्र रावत, बिच्छीवाड़ा में रोकेन्द्र सिंह, आसपुर में विनोद मालवीया, पुनाली में कन्हैयालाल एडवोकेट, सागवाड़ा दक्षिण में देवीलाल पटेल, सागवाड़ा उत्तर में किशोर उपाध्याय, सीमलवाड़ा में प्रवीण पण्ड्या और चीखली में गोवर्धनलाल जैन को ब्लॉक प्रवक्ता बनाया गया है।
बांसवाड़ा की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घाटोल में अनन्त जोधावत, सरेड़ी बड़ी में जगपाल सिंह राठौड़, गढ़ी में दशरथ सिंह, बागीडोरा में केशवलाल, आनन्दपुरी में प्रकाश नानावटी, छोटी सरवन में कांतीलाल, बांसवाड़ा में धर्मेन्द्र, कुशलगढ़ में सुमीत और सज्जनगढ़ में नटवर लाल लबाना को ब्लॉक प्रवक्ता बनाया गया है।
चित्तौडग़ढ़ की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपासन (ए) में सत्यनारायण गेलडा, कपासन (बी)में पुखराज खाब्या, बेगूं-रावतभाटा में धर्मेन्द्र तिल्लानी, गंगरार-परसोली में मोनिष शर्मा, चित्तौडग़ढ़ शहर में मोहम्मद शरीफ खान, चित्तौडग़ढ़ देहात में किरण कुमार जैन, निम्बाहेड़ा शहर में प्रबोध चन्द्र शर्मा, छोटी सादड़ी में महेशचन्द शर्मा, बड़ी सादड़ी शहर में पूनमचंद जैन और बड़ी सादड़ी देहात में सी.पी. सिंह एडवोकेट को ब्लॉक प्रवक्ता बनाया गया है।
राजसमन्द की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भीम में गागनदास सिंधी, देवगढ़ में मुकेश जोशी पार्षद, आमेट में रत्नेश कुमार आमेटा, कुम्भलगढ़ में वरदीसिंह खरवड़, राजसमन्द में अभय सिंह राव, रेलमगरा में बहादुर सिंह चारण एडवोकेट, खमनौर में संदीप मांडोत एडवोकेट और नाथद्वारा में दिनेश एम जोशी को ब्लॉक प्रवक्ता बनाया गया है।
प्रतापगढ़ की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरियावाद में जसवन्त कोठारी, प्रतापगढ़ में मुकेश पाटीदार, अरनोद में पृथ्वीराज सिंह चूण्डावत और पीपलखूँट में देवीलाल मीणा को ब्लॉक प्रवक्ता बनाया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *