Header Banner

कन्या भ्रूण हत्या पर रैली, वार्ता एवं गायन

BY — October 3, 2012

udaipur. इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा नवभारत उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कन्या भ्रूण हत्या के विरूद्ध छात्र-छात्राओं की एक विशाल रैली आयोजित की गई।

सचिव शकुन्तला धाकड़ ने बताया कि कार्यक्रम संयोजिका मधु नाहर, इनरव्हील अध्यक्ष श्रीमती मधु सूद ने विद्यार्थियों को कन्या भ्रूण हत्या जैसे घोर अपराध की रोकथाम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कन्याओं की संख्या में कमी आने से स्त्री-पुरूष लिंगानुपात में कमी आने से भविष्य में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। बहू कहां से लाओगें, बहिन का प्यार कैसे पाओगे, राखी कौन बांधेगा आदि नारे लगाये गये।
इसी क्रम में गांधीजी के सत्य एवं अहिंसा से सम्बन्धित विचारों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने भी गांधीजी के प्रति भक्ति गीत एवं राष्ट्रगान का संगान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply