एसएमएस से मिलेगी रेलों की जानकारी

BY — October 4, 2012

सभी रेलगाडि़यों के लिए सूचना सुविधा का किया विस्तार

udaipur. आम जनता को रेलगाड़ी संबंधी सही सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेल ने रेलगाड़ी प्रचालन सूचना सुविधा का विस्तांर किया है। अब सभी रेलगाडि़यों के प्रचालन से संबंधित सूचना वेबसाइट www.trainenquiry.com पर उपलब्ध होगी।

इसी प्रकार यह सुविधा एसएमएस के जरिए 139 पर भी उपलब्ध होगी। एसएमएस सुविधा प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को प्रयोग में लाना होगा। SPOT-स्पे‍स-ट्रेन नम्बर टाइप कर 139 पर भेजें। इससे पहले रेलगाड़ी प्रचालन सूचना केवल चुनिन्दा  36 महत्वरपूर्ण रेलगाडि़यों (शताब्दी, राजधानी और दुरन्तोल) के लिए वेबसाइट www.simran.in और एसएमएस के जरिए 9415139139 पर उपलब्ध  थी। अब सभी रेलगाडि़यों के बारे में सूचना वेबसाइट www.trainenquiry.com पर उपलब्ध होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *