Header Banner

आम जनता की समस्याओं का निवारण करें युवा : कटारिया

BY — October 8, 2012

युवा जागृति सम्मेलन का समापन

udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा बडगांव मण्डल द्वारा युवा जागृति सम्मेलन अम्बेरी स्थित अमरख महादेव में हुआ। मुख्य वक्ता शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया कटारिया ने कार्यकताओं को कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं का निवारण करे।

पूरा देश भ्रष्टाचार व बेईमानी के कारण डूब रहा है। गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है। भाजयुमो नेता एवं कार्यक्रम संयोजक गिरीश शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट थे। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने की। विशिष्ट  अतिथियों के रूप में कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सम्मेालन में आरंभ में खुली चर्चा हुई जिसमें युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने संगठन के संबंध मे उत्पन्न जिज्ञासाओं को कटारिया ने समाधान किया। चुनाव में कार्यकर्ताओं के कार्य करने की रणनीति तैयार की गई। सदस्यता अभियान व योजनाओं पर वृहद स्तर पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलामंत्री शंकर डांगी, कार्यक्रम संयोजक गिरीश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदडा, दिलीप पटेल, राहुल श्रीमाली, गौरव प्रजापत आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply