Header Banner

सैन्सुई ने राजस्थान में लांच की मोबाइल फोन रेंज

BY — October 8, 2012

udaipur. सैन्सुई मोबाइल्स ने राजस्थान में अपने मोबाइल फोन की रेंज लॉन्च कर दी। नए उत्पाद की रेंज से परिचित कराने के  लिए कल एक कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 50 अग्रणी वितरकों ने हिस्सा लिया।

लॉचिंग कार्यक्रम को सैन्सुई प्रबंधन टीम के मार्केटिंग प्रमुख बिपिन नारंग, विपणन उपाध्यक्ष सुधीर गौड़, सेवा प्रमुख उन्नीकृष्णन और राजस्थान के सुपर वितरक कबाना हॉस्पिटैलिटी के राजेंद्र प्रकाश ने संबोधित किया। नारंग ने कहा कि सैन्सुई मोबाइल के लिए राजस्थान एक मुख्य बाजार रहा है और हमने रणनीतिक मार्केटिंग के साथ अपनी नई उत्पाद रेंज के जरिए राज्य में शीर्ष 3 मोबाइल ब्रांड बनने का लक्ष्य रखा है।‘‘ सुधीर गौड़ ने मोबाइल फोन की ‘एस’ सीरीज की लॉन्चिंग करते हुए कहा कि हम अपने ग्राहकों को उच्च तकनीकी वाले मोबाइल फोन का अनुभव प्रदान करने में भरोसा करते हैं, ताकि वे अपनी जेब पर भारी पड़े बिना बेहतरीन मोबाइल फीचर्स का लुत्फ उठा सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply