Header Banner

क्रिएटिव नोशन्स में दिखा मूर्त व अमूर्त चित्रण का संगम

BY — October 9, 2012

udaipur. हर कलाकृति की अलग ही खूबसूरती हैं। चित्र वह सशक्त माध्यम है जिससे अपनी बात को बिना कहे भी समझाया जा सकता है। ये विचार बी. एन. संस्थान के संरक्षक प्रो. ओंकारसिंह राठौड़ ने व्यक्त किए।

वे पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र बागोर की हवेली में बीएन स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के चित्रकला विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘क्रिएटीव नोशन्स’ के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

चित्रकला विभाग की अध्यक्ष डॉ. कंचन राठौड ने बताया कि बीएन महाविद्यालय से स्नातकोत्तर कर रही कला संकाय की 21 छात्राओं द्वारा बनायी गई 21 पेन्टिंग एवं 21 ग्राफिक्स के मूर्त एवं अमूर्त चित्रण की प्रदर्शनी आज लगाई गई हैं जिसमें विभिन्न रंगो के माध्यम से इनको और अधिक खूबसूरत बनाया गया हैं। उन्होंने बताया की हर छात्रा ने दो पेन्टिंग बनाई हैं जो इनकी स्वकल्पना से चित्रित हैं।
कला प्रदर्शनी के शुभारम्भ समारोह में प्रो. शैल चोयल, प्रो. एल.एल. वर्मा, प्रो. सुरेश शर्मा, डॉ. महेन्द्रसिंह आगरिया एवं डॉ. निरंजनसिंह उपस्थित थे। प्रदर्शनी 10 अक्टूबर तक सुबह 11 से शाम 7 बजे तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply