Header Banner

ट्रक की टक्कर से स्कूली बच्चे घायल

BY — October 9, 2012

udaipur. खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार 9 बच्चों को चोटें आई जिन्हें खेरवाड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया वहीं गंभीर बच्चों को उदयपुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार खानमीन गांव में कुछ बच्चेय खेरवाड़ा स्थित विद्यालय में पढ़ने प्रतिदिन ऑटो से जाते हैं। प्रतिदिन की तरह स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे  ऑटो में सवार होकर गांव जा रहे थे। तब बंजारिया मोड़ पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो ट्रक के नीचे दब गया। ऑटो सवार कुछ लोगों सहित बच्चेी भी घायल हो गए। दो लोगों को गुजरात रेफर कर दिया गया वहीं बच्चों को उदयपुर रेफर किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply