एकजुटता के लिए युवा पीढी आगे आए : कृष्णावत

BY — October 10, 2012

सकल राजपूत महासभा की बैठक

udaipur. सकल राजपूत महासभा मेवाड़ के कार्यकारी अध्यक्ष तनवीरसिंह कृष्णावत ने युवाओं का आह्वान किया कि वे समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने और उन्हें एक सूत्र में बांधने के लिए नवगठित महासभा के सदस्य बनकर संगठित हो।

कृष्णावत राजगढ़ के समीप घाटारानी माता मंदिर परिसर में सकल राजपूत महासभा चित्तौडग़ढ़ प्रान्त के युवाओं की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बोधित कर रहे थें। उन्होने कहा कि मेवाड़ क्षेत्र में देश के किसी भी भाग से आये राजपूतों को एक जाजम पर लाकर उनके दुख सुख के भागीदार बनने के उद्धेश्य से महासभा का गठन किया गया जिसमें युवाओं को संस्कार वान बनाने के लिए समाज के मातृ संगठन मेंवाड़ क्षत्रिय महासभा और बुजुर्गों का मार्गदर्शन लिया जायेगा।

मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान ने कृष्णावत द्वारा युवाओं और बुजुर्गों के सामंजस्य के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सकल राजपूत महासभा के माध्यम से मेवाड़ के राजपूत युवाओं के जनजागरण के साथ एकजुटता हो सकेगी।
जगन्नाथ सिंह ने समाज की एकता के लिए महासभा के प्रयासों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने, संजयसिंह ने समय की मांग के अनुरूप संगठित होने, अमर सिंह ने अमीर गरीब और ऊंच-नीच की खाई पाट कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एकजुट होने पर बल दिया। पूर्व सरपंच जंसवत सिंह ने युवा पीढ़ी को संस्कारित बनने, भंवरसिंह ने बुजुर्गों द्वारा समय समय पर अपने आदर्श के साथ मार्ग दर्शन देने, एडवोकेट देवेन्द्रसिंह ने समाज की एकजुटता के प्रयास को फलीभूत करने में सभी के सकारात्मक सहयोग की अपील की।
बैठक में सकल राजपूत महासभा मेंवाड़ के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णावत द्वारा चित्तौडग़ढ़ प्रान्त के लिए राजेन्द्र सिंह शक्तावत को जिलाध्यक्ष व नारायणसिंह पंवार को महामंत्री मनोनीत करने पर पूर्व जिला प्रमुख चौहान ने दोनों को माल्यार्पण कर बधाई देते हुए इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी का विश्वाचस दिलाया। नवमनोनीत अध्यक्ष व महामंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि वे महासभा को वृहद स्वरूप प्रदान करने में हर संभ्‍व सहयोग प्रदान करें। मेवाड़ महासभा के मंहामंत्री भानु प्रताप सिंह, उदयपुर जिलाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह चौहान, मनवीर कृष्णावत संभय सिंह, भंवरसिंह, तेजसिंह, घनश्याषम सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा एंव बुजुर्ग उपस्थित थे। प्रारंभ में अतिथियों का मेवाडी़ परंम्परा से साफा बंधाकर स्वागत किया गया। इस सभा में आगन्तुग अतिथियों एंव नव मनोनीत अध्यक्ष शक्तावत व पंवार ने घाटारानी मंदिर में देवी के दर्शन कर मनोरथ पूर्ण करने साथ ही समाज की एकजुटता के प्रयास में सफलता का आशीर्वाद मांगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *