Header Banner

अंतरमहाविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट में पीआईटी विजयी

BY — October 13, 2012

पीआईएमटी को 46 रन से हराया

udaipur. पेसिफिक पॉलिटेक्निक कॉलेज की तरफ से चल रहे प्रथम अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट मैच टूर्नामेन्ट में पेसिफिक इंस्टीकट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी की टीम विजेता रही। फाइनल शनिवार को खेला गया।

शनिवार को हुए रोमांचक फाइनल मैच में पीआईटी की टीम ने पीआईएमटी को 46 रन से हराया। पेसिफिक इंस्टीमट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी पहले खेलते हुए पेसिफिक इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलोजी के सामने 131 रनों लक्ष्य रखा। जवाब में पेसिफिक इन्स्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलोजी की पूरी टीम 84 रन बनाकर आउट हो गई।
मैन ऑफ द मैच पेसिफिक इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी के पंकज रहे जिन्होंने 4 विकेट लिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेसिफिक यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने की और मुख्य अतिथि पेसिफिक यूनिवर्सिटी के सचिव राहुल अग्रवाल थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply