Header Banner

महेश को मिली 40 रुपए में कार

BY — October 15, 2012

रोटरी क्लब मेले में निकाले रेफल ड्रा के विजेता

udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रोटरी मेले के अंतिम दिन रात्रि को सवा दस बजे जब अंतिम ड्रा के रूप में मुख्य अतिथि एडीजे हेमन्त जैन द्वारा जब प्रथम पुरूस्कार का ड्रा निकाला गया तो मात्र 40 रूपयें में खरीदे गये rotary fair के टिकिट पर महेश बंगाली कार विजेता बने।

इस वर्ष बेचे गये 63 हजार टिकिट में से मात्र महेश बंगाली ऐसे भाग्यशाली विजेता रहे जिनके भाग्य में कार लिखी हुई थी। इसके अतिरिक्त रेफल टिकिट पर द्वितीय पुरूसकार के रूप में बजाज मोटरसाईकिल तथा तृतीय पुरूस्कार के रूप में लेपटॉप खेरवाड़ा रोटरी क्लब द्वारा बेचे गये टिकिट पर किसी भाग्यशाली को दिया जाएगा। रेफल टिकिट की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग जनहित में किये जाने वाले सेवा कार्यो में किया जाएगा।
मेला चेयरमेन बी.एल.मेहता ने बताया कि सभी पुरूस्कार शीघ्र ही होने वाले समारोह में विजेताओं को प्रदान किये जाऐंगे। सचिव ओ. पी. सहलोत ने बताया कि कल रात्रि को आयोजित समारोह के विशिष्ठ अतिथि रॉयल राजविलास के अरविन्द बड़ाला, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम सुखाडिय़ा, रोशन बजाज के एल. एल. मेड़तवाल, चन्द्रा हुण्डई के वेदान शर्मा तथा प्रकाश सुराणा उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply