देहात कांग्रेस में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

BY — October 16, 2012

एनएसयूआई एवं युवक कांग्रेस के अभियान की भी शुरूआत

udaipur. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देहात जिला कांग्रेस में सदस्यता अभियान की शुरुआत मंगलवार को जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला एवं जिला प्रमुख मधु मेहता ने अपना फार्म नवीनीकरण कर की। जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशन त्रिवेदी, पूर्व जिला प्रमुख केवलचन्द लबाना, पूर्व जिलाध्यक्ष ख्यालीलाल सुहालका आदि ने सदस्यता नवीनीकरण का फार्म भरकर सदस्यता अभियान की शुरूआत की। कांग्रेस की सदस्यता अभियान के साथ साथ कांग्रेस के अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई की सदस्यता में भी भागीदारी करते हुए जिलाध्यक्ष झाला ने प्रकाश लौहार (झाडो़ल) को एनएसयूआई की सदस्यता का फार्म भराकर सदस्य बनाया वहीं युवक कांग्रेस के नये सदस्यो के रूप में भावना पालीवाल व गौरव भण्डारी का फार्म भराकर सदस्य बनाया गया। कांग्रेस के नये सदस्य बनने वाले एवं पुरानी सदस्यता का नवीनीकरण करवाने वाले सभी कार्यकर्ताओ का राजीव गांधी विचार मंच की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भावना पालीवाल ने तिलक लगा गुड़ धनिया खिलाकर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष झाला ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आह्वान किया कि 127 वर्ष पुरानी पार्टी के गौरवशाली इतिहास व पार्टी नेताओं के त्याग तपस्या और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए ज्यादा से ज्यादा नये सदस्य बनाएं। उन्होंने वंचित तबके, अल्पसंख्यक, महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य जाति पिछडा वर्ग के लोगो को भी कांग्रेस से जोडने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष रामलाल गायरी, महामंत्री दिलीप प्रभाकर, मथुरेश नागदा, मुमताज कुरैशी, हरिसिंह झाला, सराडा़ प्रधान रेशमा मीणा, सेवा दल महिला अध्यक्ष शारदा मीणा, सचिव कमलसिंह चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शान्ता प्रिन्स, पूर्णिमा मेनारिया, भानुदेवी सोनी, नगीन कुमार डामोर, मदनसिंह बाबरवाल, कमलाशंकर खेर, अजीज खान पठान, किशन वाधवानी, मुन्नीदेवी मेघवाल, सैयद मुर्तजा हुसैन साबरी आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply