लक्ष्यराजसिंह प्रताप स्मारक समिति के अध्यक्ष

BY — October 17, 2012

udaipur. महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोतीमगरी उदयपुर के बुधवार को हुए चुनाव में लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।

महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोतीमगरी के चुनाव अधिकारी सेवानिवृत आरएएस जी.एल. तिवारी ने बताया कि समिति के संपन्न चुनावों में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अध्यक्ष, एस. एस. राणावत उपाध्यक्ष, सचिव युद्धवीर सिंह शक्तावत, संयुक्त सचिव पी.सी. शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर एस. पी. राठौड़ का निर्वाचन किया गया। नई कार्यकारिणी शीघ्र ही अध्यक्ष श्री मेवाड़ की अगुवाई में प्रताप स्मारक समिति मोतीमगरी में पर्यटन विकास के लिए पुरजोर कार्य करेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *