Header Banner

‘थिरकन’ की चल वैजयंती ‘सीडलिंग’ को

BY — October 18, 2012

udaipur. विद्यादान ट्रस्ट के अधीन संचालित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में गत दिनों अंतर्विद्यालयी नृत्य उत्सव थिरकन का आयोजन किया गया। जिसमें सेंट्रल एकेडमी, सरदारपुरा की छात्राओं का नृत्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु चल वैजयंती सीडलिंग मॉडर्न पब्लिक स्कूल विद्यालय को प्रदान की गई।

अतरविद्यालयी नृत्य उत्सव थिरकन में शहर के विभिन्न तेरह विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यादान ट्रस्ट के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ थे। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका ओम कुमावत, विजयलक्ष्मी दवे व आभा माथुर द्वारा अदा की गई। बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों की मुख्य अतिथि ने भरपूर सराहना की। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार विजेता विजन एकेडमी विद्यालय की छात्राएं रही व वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार सेंट्रल एकेडमी, सरदारपुरा विद्यालय की छात्राओं ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु चल वैजयंती सीडलिंग मॉडर्न पब्लिक स्कूल विद्यालय को प्रदान की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply