Header Banner

15 लाख से अधिक की चोरी

BY — October 21, 2012

उदयपुर. सूरजपोल थाना क्षेत्र में सत्‍यनारायण मंदिर के पास स्थित एक घर से गत रात चोर करीब 15 लाख से अधिक के जेवर व नकदी चुरा ले गए। रविवार सुबह पास के कमरे में सो रहे दंपति ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो बाहर से बंद था।

फिर उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर दरवाजा खुलवाया। कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वहां सामान बिखरा था। अलमारी खाली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली।
पुलिस ने बताया कि अग्रवाल परिवार के इस निवास में चोरों ने दीवार से घर में प्रवेश किया। प्रथम तल स्थित एक कमरे को बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद अन्य कमरों की तलाशी ली। चोर घर से डेढ़ लाख रुपए नकद, डायमंड सेट, सोने के सेट, कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी आदि अन्य जेवर ले गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply