दहन को तैयार रावण परिवार

BY — October 21, 2012

गांधी ग्राउंड में ले जाए गए पुतले

udaipur. नवरात्रा संपन्नज होने का समय ज्यों  ज्योंक निकट आ रहा है वहीं दशहरे की तैयारियों के तहत रविवार को गांधी ग्राउंड में पुतले ले जाए गए।
सनातन धर्म सेवा समिति और बिलोचिस्तान पंचायत के तत्वावधान में बुधवार को होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों के तहत आज यह कवायद की गई।

मथुरा के कारीगरों ने रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के ये तीनों पुतले शक्तिनगर स्थित कम्युनिटी हॉल में बनाए थे। इस काम में करीब एक महीने से अधिक समय से ये कारीगर काम कर रहे थे।

रावण का पुतला 65, कुंभकर्ण का 60 तथा मेघनाद का 55 फीट ऊंचा बनाया गया है। शोभायात्रा में विभिन्न समाजों की झांकियां सजाई जाएगी। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में विधायक गुलाबचंद कटारिया, सभापति रजनी डांगी, सांसद डॉ. गिरिजा व्यास आदि शामिल होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *