Header Banner

मुस्लिम समुदाय ने मनाई बकरीद

BY — October 27, 2012

सुबह हुई विशेष नमाज

udaipur. मुस्लिम समुदाय ने शनिवार को बकरीद पर्व मनाया। मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पलटन मस्जिद ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज सुबह 9 बजे हुई।

इस दौरान EID पर यातायात व्यवस्था के तहत चेटक की ओर जाने वाले हर मार्ग पर पुलिस जाब्ता लगाकर यातायात को डाइवर्ट किया गया। इसके अतिरिक्त  हाथीपोल व दरखानवाड़ी मस्जिद में सुबह सवा सात बजे नमाज हुई।
अन्य मस्जिदों में महावतवाड़ी, आलू फैक्ट्री , छीपा कॉलोनी, सज्जेननगर, सवीना, गौसिया कॉलोनी, पहाड़ा, हिरणमगरी से. 5, खांजीपीर, रहमान कॉलोनी सहित अन्य  विभिन्न  मस्जिदों में विशेष नमाज हुई। मुस्लिम बंधुओं ने गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। फिर घरों में कुर्बानी की रस्म भी हुई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply