Header Banner

कांग्रेस रैली में शहर को 1000, देहात को 5100 का लक्ष्य

BY — October 28, 2012

दिल्ली में 4 नवम्बर को कांग्रेस की महारैली

udaipur. उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक सर्किट हाउस में प्रभारी एवं ग्रामीण विकास-पंचायती राज मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया ने ली। इसमें उदयपुर शहर से 1000 एवं देहात से 5100 कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्यन दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता दोनों जिलाध्याक्षों नीलिमा सुखाडिय़ा एवं लालसिंह झाला ने की। उदयपुर शहर प्रभारी आर. आर. तिवारी, विधायक पुष्किरलाल डांगी, सज्जन कटारा, जिला प्रमुख मधु मेहता, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया विशिष्ट  अतिथि के रूप में मौजूद थे।
बैठक में मालवीया ने कहा कि 4 नवम्बर देश के इतिहास में स्वर्णिम होगा। दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाली कांग्रेस की महारैली में जुटने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से देश की दिशा एवं दशा बदलने की तैयारी होगी। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि मेवाड़ को हिन्दुस्तान की राजनीति में पहचान दिलाने वाले लोकप्रिय नेता डॉ. सी. पी. जोशी के हाथ मजबूत करने एवं राष्ट्रीाय नेतृत्व का आभार व्यक्त करने का इससे बढिया कोई मौका नही होगा जब हम हमारी पूरी ताकत से दिल्ली की 4 नवम्बर की महारैली में मेवाड़ से ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व करें।
शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने कहा कि पार्टी की इस रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता अपने स्वयं के संसाधन से दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य बनाएं। प्रदेश प्रभारी आर. आर. तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता रजिस्ट्रेशन कराकर दिल्ली पहुंचें। मालवीया ने अलग-अलग लक्ष्य दिये। उदयपुर शहर से रेल एवं निजी साधनों से 1000 कार्यकर्ताओं को त्रिलोक पूर्बिया, नीलिमा सुखाडिय़ा के नेतृत्व में दिल्ली ले जाने का लक्ष्य दिया गया। वही उदयपुर देहात कांग्रेस के अन्तर्गत आने वाले सभी 15 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को 2-2 बसों, रेल, निजी साधनों से 5100 कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य दिया गया। बैठक में नगर पालिका भीण्डर अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, गणेश राजोरा, रंजना साहू, संजय कोठारी, मोहम्मद अयूब, प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली, दरियावसिंह चुण्डावत, शान्ता प्रिन्स, विवेक कटारा, अभिमन्युसिंह झाला सहित सैकडों कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply