• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

कभी न करें तुलना : किसी की किसी से

admin by admin
October 28, 2012
in Featured
0
कभी न करें तुलना : किसी की किसी से
82
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

सृष्टि का हर व्यक्ति व क्षेत्र अपने आप में अन्यतम है। हर किसी व्यक्ति या स्थान में कोई न कोई ख़ासियत ऐसी होती ही है जो उसे औरों के मुकाबले कुछ अलग होने का भान कराती है।

विधाता ने संसार में जो कुछ दिया है वह सब अपने आपमें अन्यतम है अर्थात उस जैसा और कोई है ही नहीं। सृष्टि के प्रत्येक तत्व का अपना विशिष्ट मौलिक गुण-धर्म और व्यवहार है। बात भले ही जड़ की हो या चेतन की, सभी जगह यह सिद्धांत लागू होता है।
भगवान ने जब अलग पहचान देकर भेजा है तब उसके पीछे यही भावना होगी कि यह विशिष्ट बीज आगे चलकर किसी विशिष्ट कारक या घटना को जन्म देगा और विशिष्टता का वटवृक्ष  पल्लवित होगा।
लेकिन विधाता के विधान को नहीं समझते हुए हम एक की दूसरे से तुलना करने लग जाते हैं चाहे फिर वह कोई व्यक्ति हो, वस्तु या स्थान विशेष। जहाँ हम तुलना करने लग जाते हैं वहाँ व्यक्ति, वस्तु या स्थान विशेष के मौलिक गुण-धर्म और व्यवहार के साथ अन्याय होना शुरू हो जाता है और कहीं न कहीं लगता है कि यह मौलिकता का हनन करने का प्रयास होने के साथ ही हमारी नकलची परंपरा या अंधानुकरण या अनुचरीकरण की मनोवृत्ति को प्रकट करता है।
तुलना का क्षेत्र ऐसा व्यापक हो चला है कि इसमें प्रजातियों या किस्मों की कोई सीमा रेखा नहीं है। बल्कि जो चाहे किसी की भी किसी से भी तुलना कर सकता है। कोई तुलना आंशिक होती है तो कोई पूरी। लेकिन होती जरूर है। कई बार बेतुकी तुलना हो जाती है और कई बार सटीक।
बात यहीं तक सीमित नहीं है। हैरत की बात तो यह है कि आदमी के अंगों और शारीरिक संरचनाओं की तुलना जानवरों और पेड़-पौधों या कि उनके अंगों से की जाती रही है।
आदमी के व्यवहार की तुलना भी जानवरों से की जाती है। लोक साहित्य से लेकर सम सामयिक साहित्य और लोक धाराओं तक में इस प्रकार च्तुलना साहित्यज् हर युग में पूरे यौवन पर रहा है।
मजे की बात यह भी है कि किसी की तुलना होने पर सामान्यता गुण-धर्म के आधार पर पूरी बात सामने वालों को समझ में नहीं आती लेकिन जैसे ही किसी जानवर या उसके अंगों अथवा आँगिक संचालन से तुलना की जाती है, हरेक को अच्छी तरह समझ में आ जाता है। कुछेक मामलों में उच्च्तम आदर्शों वाले व्यक्तियों की तुलना ईश्वर से भी की जाती  है जैसे भाले-भाले व्यक्तियों के लिए भोला शंकर कहा जाता है।
आदमी के अंगों और व्यवहार को भी तुलना के पैमाने की कसौटियाँ प्राप्त हैं। जैसे मस्त या भरे-पूरे आदमी को राजा आदमी, सच्चे लोगों को सत्यवादी राजा हरीशचन्द्र, पतिसेवी और समर्पित स्त्री को सती सावित्री, मोटे लोगों को हाथी जैसा, मूर्खों को उल्लू, बोझा ढोने वालों को कोल्हू का बैल या गधों जैसा, चालाक लोगों को लोमड़ी, मछली की आँखों वाली नारियों को मीनाक्षी, इधर-उधर आवारा घूमते हुए और जहाँ-तहाँ की झूठन चाटने वालों को कुत्तों जैसा, सूंघने वालों को सूअर जैसा, बहुत सीधे लोगों को गाय, भौंदूओं को गैण्डा या भैंस-भैंसा, लड़ाई-झगड़े करने वालों को राक्षस या असुर, हमेशा औरों को काट खाने वालों और धन-संपदा पर कुण्डली मारे बैठे लोगों को साँप या भुजंग, बिना कुछ किए पड़े-पड़े खाने वालों को अजगर, उछल-कूद करने वालों को बंदर, खूब खाने-पीने और सोने वालों को कुंभकर्ण, विश्वासघातियों को विभीषण, गृह कलह कराने वाली नारियों को कैकयी, सौन्दर्यशाली नारी को चन्द्रमुखी और इससे भी कहीं आगे चलकर कद-काठी और व्यवहार को देखकर अलग-अलग नाम दिए जाते हैं,  किसी को मामा शकुनि और किसी को मामा कंस, धूर्त्त नेताओं और भ्रष्ट अफसरों को रावण  आदि की संज्ञाएं दी जाती रही हैं।
तुलना अच्छे और बुरे दोनों अर्थों में की जाती रही है और ऐसा करने का अधिकार स्वातंत्र्य सभी को है। तुलना करने की परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है। आजकल जो कोई लोग जीवन संघर्ष में कहीं आगे बढ़कर उपलब्धियां हासिल कर लेते हैं उनकी भी तुलना पूर्ववर्ती समानधर्मा लोगों से होने लगती है।
इस तुलना का नकारात्मक प्रभाव यह होता है कि जिसकी तुलना की जा रही है वह तुलना होने वाले की पुरानी फ्रेम या परिधियों में सिमट कर रह जाता है और ऐसे में उससे आगे के लक्ष्यों को पाने का चरम सामर्थ्य पाने के बावजूद ठहर जाने की स्थितियां आ जाती हैं।
वहीं दूसरी तरफ किसी और से तुलना हो जाने के बाद नवीन व्यक्ति अन्यतम नहीं रह जाता है। कहीं न कहीं वह फिर पुराने युगों और वर्षों में लौटने लगता है। वरना तुलना न होने की स्थिति में उसके लिए उपलब्धियों का अनन्त आकाश छूने के अनन्त अवसर और अपार ऊर्जाओं की कोई कमी नहीं रहा करती। लेकिन लोगों की एक किस्म है जो इनकी तुलना कर ही डालती है और बाँध दिया करती है इन्हें आगे बढ़ने से या अपनी अन्यतम मौलिकता का दिग्दर्शन कराने से।
यही स्थिति स्थान विशेष के बारे में भी होती है। पूरी दुनिया अनन्त अजब-गजब प्रकृति और सौन्दर्य के नज़ारों से भरी पड़ी है जहाँ कोई किसी का सानी नहीं है। लेकिन लोगों की एक प्रजाति ऐसी है जो स्थान विशेष की मौलिक विलक्षणओं और विशिष्ट सौन्दर्य की तुलना करने लग जाती है और उसे भी सिमट देती है किसी और की परिधियों में।
बात अपने इलाके की हो या फिर देश-दुनिया के किसी कोने की। बड़े, घुमक्कड़ और ढपोरशंखी लोगों का काम ही रह गया है तुलना करना। और ये किसी न किसी बहाने अपनी शेखी बघारने ऐसी बेतुकी तुलनाएं करते रहते हैं। जबकि इन तुलना करने वालों को भी पता नहीं होता कि वे जिससे तुलना करते हैं वह कहीं इक्कीस नहीं ठहरता और उससे भी कई गुना अधिक प्रभावी होता है।
कोई अपने यहां स्विट्जरलैण्ड की कल्पना करता है, कोई पेरिस की, कोई अपने इलाके की तुलना मैनचेस्टर से करने लगता है, कोई कुछ और। लोगों ने अपने क्षेत्र की नदियों से लेकर मन्दिरों और तीर्थों तथा पहाड़ों, घाटियों या हरियाली तक को नहीं छोड़ा है तुलना करने से। कोई अपने गांव की प्राचीनतम देवी मैया के धाम को पावागढ़ बताता है तो कोई वैष्णोदेवी, कोई लोढ़ी काशी की बात करता है तो कोई पुण्य क्षेत्र की।
ज्यों-ज्यों पर्यटन और धर्म के नाम पर धंधेबाजी का शगल शुरू हुआ, उसके बाद तो तुलनाओं का जो दौर शुरू हुआ उसने पूरे देश का कबाड़ा करके रख दिया है। बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं जिन्हें किसी और क्षेत्र से तुलना करते हुए उससे दूसरे स्थान पर रखा जाता है। यह भी उन लोगों के षड़यंत्र का हिस्सा हो सकता है जो अपने स्थल को अद्वितीय बनाये रखने के फेर में अपने से अच्छे स्थल को स्वीकार नहीं कर पाते हैं।
एक बात यह अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि व्यक्ति हो या कोई स्थल, किसी और से तुलना की जाकर उसके महत्त्व को बढ़ाया या स्वीकारा नहीं जा सकता, बल्कि इससे ऐसे व्यक्तियों और स्थलों की कद्र घटती ही है और इनका स्थान द्वितीयक हो जाता है। इस प्रकार किसी की भी किसी से तुलना करते हुए अनचाहे ही हम मूल से भटक कर दूसरों की चर्चा करते हैं और यह एक प्रकार से दूसरे पक्षों के मुफतिया प्रचार से ज्यादा कुछ नहीं है।
इसलिए कभी भी किसी की तुलना न करें। किसी से किसी की तुलना करना ईश्वर का अपमान है जिसने पूरी दुनिया को विलक्षणताओं से परिपूर्ण कर रखा है।
– डॉ. दीपक आचार्य

Print Friendly, PDF & Email
Tags: chintan udaipurdeepak acharyaDr. deepak aacharya PROFeaturedlatest news udaipur
Share33Tweet21Send
Previous Post

प्रायोजकों ने खींचे हाथ, बजट बताया कम

Next Post

हल्दीघाटी संग्रहालय : धरोहर संरक्षण का अनूठा प्रयास

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post
हल्दीघाटी संग्रहालय : धरोहर संरक्षण का अनूठा प्रयास

हल्दीघाटी संग्रहालय : धरोहर संरक्षण का अनूठा प्रयास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

October 2012
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Sep   Nov »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?