क्रिकेटर मेनारिया के समर्थकों ने किया प्रदर्शन

BY — October 29, 2012

अंडर-19 में गलत दस्तावेज पेश कर खेलने का आरोप

udaipur. शहर के युवा क्रिकेटर अशोक मेनारिया के खिलाफ उम्र को लेकर लगाए गए आरोपों के खिलाफ उनके समर्थकों ने शहर में कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया वहीं उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर आरोप लगाने वाले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।

उल्लेखनीय है कि मेनारिया पर एक अन्य  रणजी खिलाड़ी के पिता ने उम्र कम बताकर अंडर 19 खेलने का आरोप लगाया था। आरोप से आक्रोशित मेनारिया के परिजनों सहित समर्थक, खेल प्रेमियों ने देहलीगेट पर मानव श्रृंखला बनाई और नारेबाजी की। आक्रोशित खेल प्रेमी रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे जहां ज्ञापन हस्ताक्षर कर लक्ष्यराजसिंह के नेतृत्व में जिला कलक्टर को दिया। इस दौरान आरोप लगाने वाले का पुतला भी फूंका गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *