कुमार विश्वास आएंगे कवि सम्मेलन में

BY — October 29, 2012

नगर परिषद दशहरा दीपावली मेला-2012

udaipur. नगर परिषद की ओर से होने वाले दशहरा-दीपावली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत होने वाले कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास का आना तय हो गया है। 8 नवम्बर को कवि सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें प्रख्यात कवि कुमार विश्वास के साथ वेदव्रत वाजपेयी, राजकुमार बादल आदि भी आएंगे।

सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष धनपाल स्वामी ने बताया कि कवि सम्मेलन को आर. के. मार्बल ग्रुप की ओर से प्रायोजित किया जा रहा है। कुमार विश्वास के प्रति शहर में क्रेज इसलिए भी अधिक है क्योंकि वे अन्ना-केजरीवाल के साथ भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जुड़े हैं।

उल्लेखनीय है कि मिराज समूह के मात्र डेढ़ लाख रुपए देने के कारण एक प्रायोजित कार्यक्रम परिषद को रद्द करना पड़ा है। हालांकि अभी तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है लेकिन संभवत: राजस्थानी लोक कलाकारों की संध्या का आयोजन किया जा सकता है। उधर स्थानीय प्रतिभाओं के ऑडिशन का दौर सोमवार को भी जारी रहा। मंगलवार को फाइनल 25-25 प्रतिभाओं के फाइनल ऑडिशन होंगे और उनका चयन किया जाएगा।
कुमार विश्वास : कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है फेम कुमार विश्वास ने देश-विदेश में हजारों शो किए हैं। यूथ में उनकी शायरी-कविताओं के प्रति काफी क्रेज देखा जा सकता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *