रोटरी मेले के रेफल विजेताओं को मिले पुरस्कार

BY — October 29, 2012

udaipur. गत दिनों रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आयोजित रोटरी मेला-2012 के रेफल टिकिट पर रखे गये इनाम में से चतुर्थ व पंचम पुरूस्कार के रूप में क्रमश: एलसीडी व रेफ्रीजरेटर  विजेताओं को कल एक समारोह में प्रदान किये गए।

क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि रेफल टिकिट के चतुर्थ पुरूस्कार के रूप में  एलसीडी इनाम संदेश रांका को तथा पंचम पुरस्कार के रूप में रेफ्रीजरेटर दिनेश किलोलिया को प्रदान किया गया। मेला चेयरमैन बी. एल. मेहता ने बताया कि क्लब मेले को लेकर पूर्णतया पारदर्शिता बरतते हुए विजेताओं को एक माह के भीतर इनाम देता आया है और उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए विजेताओं को उक्त इनाम दिए गए। इस अवसर पर सुशील बांठिया, सचिव ओ. पी. सहलोत, डी. पी. धाकड़, परमेश्वर धर्मावत, पी. एल. पुजारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *