Header Banner

शहर में जल वितरण प्रभावित

BY — October 30, 2012

udaipur. उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को विद्युत अवरोध के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियन्ता (नगर उपखण्ड तृतीय)संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक विद्युत कटौती के कारण किशनपोल, रजा कॉलोनी, सर्वऋतु विलास,  मोगरावाडी, शिवाजी नगर, आदि क्षेत्रों में जल वितरण देरी एवं कम दाब से होगा। सहायक अभियंता (नगर उपखण्ड द्वितीय) एन. एस. राठौड़ ने बताया कि बुधवार को भटियानी चोहट्टा क्षेत्र में कम दाब एवं देरी से जलापूर्ति होगी वहीं गोसिया कॉलानी में जलापूर्ति बुधवार सुबह को होगी, यहां 30  को जल वितरण नहीं हुआ था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply