Header Banner

रेल अंडरब्रिज निर्माण के कारण रेल सेवायें प्रभावित

BY — October 31, 2012

udaipur. अजमेर-चित्तौड़गढ़ खण्ड पर लाम्बिया —धुवाला स्टेशनों के बीच रेल फाटक संख्या 58 पर रेल अंडरब्रिज निर्माण हेतु ब्लॉक (रेल यातायात बंद) लिया गया। ब्लॉक सुबह 5.20 बजे से लिया गया था लेकिन तकनीकी व्यवधान के फलस्वरूप इसे बढा़ना पडा़ जिसके पश्चात् इस खण्ड पर दोपहर 2.55 बजे से पुन: रेल यातायात शुरू हो पाया।

उदयपुर-अजमेर पैसेंजर ट्रेन को भीलवाडा़ स्टेशन पर रोका गया वहीं अजमेर-उदयपुर पैसेंजर ट्रेन को रायला रोड स्टेशन पर रोका गया। जयपुर-उदयपुर स्पेशल को लाम्बिया स्टेशन पर तथा भीलवाडा-उदयपुर के बीच आंशिक रद्द किया गया। अजमेर-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को भीलवाडा़ स्टेशन पर ठहराव देकर तो अजमेर-जयपुर के बीच आंशिक रद्द किया गया। उदयपुर-जयपुर स्पेशल को उदयपुर-भीलवाडा के बीच आंशिक रद्द किया गया। उदयपुर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन को जयपुर-अजमेर के बीच आंशिक रद्द किया गया। उदयपुर-चित्तौडगढ़ पैसेंजर ट्रेन का समय पुन: निर्धारित कर 21.30 बजे प्रस्थान समय निर्धारित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply